Latest Posts

अच्छी खबर : यूपी के इन स्टेशनों से दिल्ली का सफर मात्र 7 घंटे मे होगा पूरा, 130 KMH की रफ्तार से चलेगी ट्रेन

बनारस-प्रयागराज रूट से चलने वाली वंदेभारत समेत दिल्ली की ट्रेनों की गति अगले साल तक बढ़ने की संभावना है। प्रयारागज से बनारस के बीच रेल लाइन का दोहरीकरण दिसंबर तक पूरा होने के बाद वंदेभारत की गति 110 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 130 किमी प्रति घंटे कर दी जाएगी। ट्रेन की रफ्तार बढ़ने से दिल्ली का सफर और कम समय में पूरा होगा। अभी वंदेभारत आठ घंटे में दिल्ली पहुंचाती है जो अब सात घंटे में पूरा होगा।

प्रयागराज-बनारस रूट पर 121 किमी तक दोहरीकरण और विद्युतीकरण कार्य का आखिरी चरण बाकी रह गया है। अब तक बनारस से रामनाथपुर रेलवे स्टेशन तक 114 किमी का काम पूरा हो चुका है। प्रयागराज के रामबाग स्टेशन तक शेष काम दिसंबर तक करा लिया जाएगा। इसके बाद रूट की गति क्षमता 130 किमी प्रति घंटे कर दी जाएगी। इस संबंध में बीते रविवार को महाप्रबंधक ने दोहरीकरण कार्य के निरीक्षण के साथ ज्ञानपुर से बनारस स्टेशन तक गति परीक्षण भी किया। वर्तमान में प्रयागराज-बनारस रूट पर 110 किमी प्रति घंटे की अधिकतम गति से ट्रेनें चल सकती हैं।

- Advertisement -

घंटे भर कम हो सकता है समय ट्रैक की गति क्षमता बढ़ने के बाद वंदेभारत एक्सप्रेस का समय करीब घंटे भर कम हो सकता है। प्रयागराज से बनारस के बीच आधे से पौन घंटे तक का अंतर आयेगा। इन दोनों स्टेशनों के बीच ट्रेन अभी डेढ़ घंटे का समय लेती है। प्रयागराज से कानपुर के बीच भी गति बढ़ाने पर मंथन चल रहा है।

Latest Posts

Don't Miss