भोजपुरी जगत की मशहूर एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे के मौत ने सब को हिला कर रख दिया है और लोगों के दिल में यही बात है कि आखिर आकांक्षा दुबे जैसी हंसती खिलखिलाती एक्ट्रेस एकाएक क्यों सुसाइड कर ली।
आकांक्षा दुबे के जाने से पवन सिंह अम्रपाली दुबे रानी चटर्जी ऐसी बड़े दिग्गज कलाकारों ने भी अपने सोशल मीडिया पर दुख जताया है और कहा है कि आकांक्षा दुबे का जाना हम सबके लिए एक बहुत बड़ा दुख है और इसके बारे में यकीन कर पाना अभी तक हमारे लिए कठिन हो रहा है।
इसी बीच आकांक्षा दुबे के मौत के बाद उनकी मां ने उनके बॉयफ्रेंड के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहे है कि हमारी बेटी को आत्महत्या के लिए समर सिंह और उसके भाई ने उकसाया है।
एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मां का आरोप है कि समर सिंह ने मेरी लड़की को मार डाला, न्याय नहीं मिला तो जान दे दूंगी. भोजपुरी मॉडल और एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे रविवार को सारनाथ के एक होटल में मृत पाई गईं. आकांक्षा दुबे की मौत से भोजपुरी इंडस्ट्री में शौक की लहर दौड़ पड़ी है. अभिनेत्री को टॉर्चर करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाा है.
परिजनों के मुताबिक 21 मार्च को आकांक्षा दुबे और सिंगर समर सिंह के भाई के बीच विवाद हुआ था. सिंगर समर सिंह के भाई से विवाद के बाद एक्ट्रेस को धमकी मिली थी. दावा किया जा रहा है कि कि सिंगर समर सिंह एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे का बॉयफ्रेंड था और दोनों में लंबे वक्त से अफेयर चल रहा था.
The post आकांक्षा दुबे की मां ने समर सिंह पर लगाए गंभीर आरोप, बोली-मेरी बेटी को करता था टॉर्चर,बड़े भाई ने जान से मारने की धमकी first appeared on Bihar News Now.