ताज नगरी आगरा में आज शुक्रवार से 55 नई इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से आम जनता को काफी राहत मिल रही है और इलेक्ट्रिक बसों से सरकार की कमाई भी खूब हो रही है।
आम जनता के द्वारा इलेक्ट्रिक बसे को पसंद किए जाते हैं इसलिए सरकार ने फैसला लिया है कि अब यूपी के हर जिले में इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएगी और बहुत जल्द सरकार के द्वारा सीएनजी बसें चलाए जाने का भी ऐलान किया गया है।
नरायच स्थित चार्जिंग डिपो में 60 बसें पहुंच गई हैं। इससे शहर में सिटी बसों के लिए यात्रियों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अभी तक 11 रूटों पर 45 ई-बसों का संचालन किया जा रहा था।
आगरा में कालिंदी विहार से बुधवार रात को पति से विवाद होने पर घर से निकली महिला को सड़क पर शोहदों ने घेर लिया।
नए रूटों पर शहर के अलावा ईदगाह, बिजलीघर, ताजगंज, सदर बाजार, मधु नगर, सेवला जाट आदि हैं। इन रूटों पर अभी तक पुरानी सिटी बसें संचालित थीं, अब इनके स्थान पर ई-बसें चलाई जाएंगी। डिपो प्रबंधक ने बताया कि जुलाई में 40 और बसें लखनऊ से आगरा पहुंच जाएंगी।
बता दे कि सिर्फ दिन में ही नहीं बल्कि रात में भी चलने वाली इलेक्ट्रिक बसों में सवारी की संख्या दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। इसलिए अब इलेक्ट्रिक बसों के संचालन पर सरकार विशेष ध्यान दे रही है और यह वर्षों में अधिकतर सवारी होने से सरकार अब इलेक्ट्रिक बसों का संचालन करने के बारे में हर जिले में सोच रही हैं।