Latest Posts

इस साल यूपी में झूम के बरसेंगे मेघ,इन जिलों में होगी भारी बारिश,जानिए क्या कहते हैं मौसम वैज्ञानिक

यूपी के पड़ोसी राज्य बिहार में मानसून का आगमन हो गया है और बिहार में 2 दिनों से भारी बारिश हो रही है जिसका असर उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी देखने को मिल रहा। आपको बता दें कि यूपी के कुछ जिलों में बारिश हो रही है और आने वाले समय में इस साल यूपी में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश सहित भारत के कई राज्यों में 5 दिन लगातार बारिश होने वाली है। इसके साथ ही इन चार प्रदेश बिहार, झारखंड, ओडिशा और बंगाल में अगले 5 दिनों तक रुक-रुक कर बारिश होने की संभावना बनी हुई है। मौसम वैज्ञानिकों का माने तो उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी में चक्रवात के आसार बने हुए हैं।

- Advertisement -

जिसकी वजह से दक्षिण पूर्वी उत्तर प्रदेश में ठीक-ठाक बारिश हो सकती है। अब अगर मानसून की बात करें तो मानसून कब आएगा इसका भी सवाल हो रहा है। आपको बता दें कि केरल और कर्नाटक में मानसून दस्तक दे चुका है, उत्तर प्रदेश में निवेश का दस्तक हो चुका है और यूपी में मानसून ने दस्तक दे दिया है।

लखनऊ में तीन दिन होगी बारिश-

मौसम विभाग ने बताया कि, दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रहा। आसमान साफ रहेगा और धूप खिली थी। वैसे तो मौसम विज्ञानियों का कहना है कि, लखनऊ में तीन दिन बारिश हो सकती है।

Latest Posts

Don't Miss