Latest Posts

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी,जानिए कैसा रहेगा आने वाले हफ्ते में मौसम

उत्तर प्रदेश में पिछले हफ्ते बारिश होने के बाद एक बार फिर से मौसम में गर्मी देखने को मिल रही है और भयंकर गर्मी के कारण लोग काफी परेशान हो रहे हैं। मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में चमक गरज के साथ बारिश होने की आशंका व्यक्त की है और साथ ही साथ पश्चिमी यूपी में 30 से 40 घंटे किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट भी जारी हुआ है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को कहा कि उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में शुक्रवार तक हीटवेव की स्थिति जारी रहेगी।

- Advertisement -

यूपी में फतेहगढ़ सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस रहा। आगरा, झांसी, प्रयागराज और बांदा में तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा। फतेहपुर 44.9 डिग्री सेल्सियस, वाराणसी 44.4, कानपुर 43.9, फुरसतगंज 43.4, अलीगढ़ और उरई 43 डिग्री सेल्सियस रहा।

बुधवार को लखनऊ में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 42.6 और 30.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि उत्तर प्रदेश के मौसम में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

उत्तर प्रदेश के कई राज्यों में मौसम विभाग ने लूट चलने की आशंका जाहिर की है और वहीं कई राज्यों में बारिश की भी अलर्ट जारी किया गया है। आपको बता दें कि तेज गर्मी के कारण लोग 10:00 बजे के बाद ही घर से निकलने में कतरा रहे हैं और गर्मी के कारण लगातार परेशानियां बढ़ती जा रही है।

Latest Posts

Don't Miss