Latest Posts

उत्तर प्रदेश के इस शहर में बिछाया जाएगा फ्लाईओवर का जाल,लोगों को जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जनता ने खूब प्यार लुटाया और मुख्यमंत्री काफी अच्छे मतों से जीत भी हासिल किए हैं। गोरखपुर के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जीत के बाद अब मुख्यमंत्री गोरखपुर के विकास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं।

गोरखपुर शहर को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए यहां फ्लाईओवर का जाल बिछाया जाएगा। विकास के कार्यों को गति दिया जा रहा है।

- Advertisement -

विकास से जुड़े विभाग योजना बनाने में जुट गए हैं। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) जाम से निजात दिलाने के लिए फ्लाईओवर का जाल बिछाने की तैयारी कर रहा है। आपको बता दें कि महायोजना साल 2031 को लेकर विभिन्न जगहों पर ज्यादा जाम की समस्या होती है वहां जगहों को चिन्हित किया जा रहा है और इन सभी जगहों पर फ्लाईओवर बनाया जाएगा। कार्य योजना तैयार होने के बाद उसे मुख्यमंत्री के पास भेजा जाएगा और मुख्यमंत्री से मंजूरी मिलते ही इस पर कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

गोरखपुर शहर में जाम की समस्या से अक्सर लोगों को परेशानी होती है पर कई बार तो एंबुलेंस जैसे वाहन भी जाम में फस जाते हैं जिससे लोग परेशान हो जाते हैं। जीडीए के द्वारा शहर को जाम समस्या से मुक्ति दिलाने की तैयारियां शुरू कर दी गई है।

मोहद्दीपुर, पादरी बाजार, खजांची चौराहा, नौसढ़, बरगदवा, गुरुंग तिराहा आदि स्थानों पर फ्लाईओवर का प्रस्ताव बनाया जा सकता है।

नकहा में पहले से ही रोड ओवरब्रिज का निर्माण चल रहा है। इसी तरह रुस्तमपुर में भी फ्लाईओवर का प्रस्ताव है। जीडीए द्वारा शहर के प्रवेश द्वार से लेकर अन्य स्थानों पर भी फ्लाईओवर की संभावना को तलाशा जाएगा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गोरखपुर मेट्रो पर काम शुरू होने से पहले उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर में फ्लाईओवर का जाल बिछा दिया जाएगा ।

Latest Posts

Don't Miss