उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा अपने दूसरे कार्यकाल में विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। यूपी में क्राइम रोकने के साथ-साथ मुख्यमंत्री कई तरह के निर्माण कार्य करवाने पर विशेष फोकस कर रहे हैं।
यूपी में कई बार छोटा गायों के रोड ऊपर घूमने से एक्सीडेंट जैसी समस्याएं उत्पन्न होती है और साथ ही साथ मवेशियों की मृत्यु भी हो जाती है। अब इस समस्या से अस्थाई निजात पाया जाएगा और इन सभी मवेशियों के लिए गो अभ्यारण बनेगा। गो अभ्यारण में गायों को सुरक्षित रखा जाएगा।
शुरुआत में 200 विधानसभा क्षेत्रों में गौशालाएं बनाने की योजना है। प्रत्येक गौशाला की क्षमता 5 हजार या इससे अधिक गोवंश की है। ये बड़ी गौशालाएं सरकारी खाली जमीन, बंजर जमीन व चारागाह पर विकसित की जाएंगी। अगर बफ बोर्ड के जमीन पर किसी भी तरह कब्जा होगी तो उस कब्जा को हटा दिया जाएगा।
पशुधन, दुग्ध विकास व अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री धर्मपाल सिंह ने ‘मीडिया ’ से बातचीत करते हुए कहा कि छुट्टा
पशुओं के घूमने के कारण कई तरह की परेशानियां खड़ी हो रही है। ऐसे कितने बार एक्सीडेंट जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए अब गो अभ्यारण बनाया जाएगा और इस में गायों को सुरक्षित रखा जाएगा।
आपको बता दे इसको अभ्यारण को पर्यटन की दृष्टि से सुंदर भी बनाया जाएगा। इस अभ्यारण में गायों के लिए विशेष तरह की व्यवस्थाएं की जाएगी और गायों के खानपान पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। गायों को किसी भी तरह की समस्या ना हो इस बात पर विशेष फोकस किया जाएगा।
फिलहाल गोरखपुर में गो अभ्यारण बनाने की कवायद हुई है और यहां पर गो अभ्यारण बनकर जल्दी तैयार होगा।