अगर आपसे कहा जाए कि अब उत्तर प्रदेश में पालतू कुत्ते और बिल्लियों का भी पहचान पत्र बनेगा तो आपको सुनकर काफी हैरानी होगी। लेकिन यह बात सच है क्योंकि अब उत्तर प्रदेश में पालतू कुत्ते और बिल्लियों का पहचान पत्र बनाया जाएगा।
आपको बता दें कि मेरठ नगर निगम के द्वारा इस पर कार्य किया जा रहा है और बहुत ही जल्द पालतू कुत्ते और बिल्लियों का पहचान पत्र बनाया जाएगा।
ऐसे लोगों को पालतू जानवरों के लाइसेंस के साथ-साथ जानवरों के पहचान पत्र भी बनवाने होंगे। इसके लिए नगर निगम द्वारा प्रस्ताव तैयार किया गया है, जिस पर 7 जुलाई को होने वाली बोर्ड की बैठक में मुहर लगने की संभावना है।
नगर निगम के डॉक्टर हरपाल सिंह ने मीडिया की टीम से बात करते हुए बताया कि पालतू कुत्ते और बिल्लियों के लिए लाइसेंस जारी करते हुए ही आईकार्ड जारी करने के लिए प्रस्ताव बनाया गया है। अब बता दे किस पहचान पत्र पर पालतू जानवरों के उम्र नस्ल फोटोयुक्त विवरण दिया जाएगा।
आपको बता दे किसके अंतर्गत आसानी से पालतू कुत्ते बिल्लियों का पहचान किया जा सकेगा। अब हर हाल में सभी को अपने पालतू कुत्ते और बिल्लियों का पहचान पत्र बनवाना पड़ेगा।
इस मुहिम से होगा नगर निगम को फायदा-
अभी तक की बात की जाए तो नगर निगम द्वारा पालतू जानवरों के लाइसेंस जारी करने के लिए 500 रुपए का शुल्क लिया जाता है, लेकिन अधिकांश लोग एक ही लाइसेंस पर घर में कई जानवरों को रखते हैं. वहीं, पहचान पत्र जारी होने के पश्चात नगर निगम को राजस्व में फायदा होगा.