इस साल उत्तर प्रदेश में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ेगी और अप्रैल से पहले ही मार्च में लू चलने लगेगा। उत्तर प्रदेश में जलवायु परिवर्तन का असर लगातार देखने को मिल रहा है और कई जिलों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ने वाली है।

मौसम विभाग के अनुसार इस साल गर्मी सारे रिकॉर्ड तोड़ेगी और टेंपरेचर काफी ज्यादा बढ़ जाएगा। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में जलवायु परिवर्तन के कारण वायु की गुणवत्ता भी बहुत खराब हो गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगर समय रहते कार्बन उत्सर्जन नहीं रोका गया तो आने वाले समय में हीटवेव की समस्या उत्पन्न हो सकती है।

मंगलवार को झांसी प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस रहा। इस साल उत्तर प्रदेश का बुंदेलखंड गर्मी के सारे रिकॉर्ड तोड़ देगा क्योंकि बुंदेलखंड में इस साल सबसे अधिक गर्मी पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

सोमवार को झांसी का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस था, जो मंगलवार को 3.7 डिग्री बढ़कर 37.4 पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मई के महीने में गर्मी चरम सीमा पर पहुंच जाएगी जिससे उत्तर प्रदेश के लखनऊ गोरखपुर और कई जिलों में भयंकर गर्मी से लोगों की परेशानियां बढ़ जाएगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार झांसी,आगरा, वाराणसी जैसे जिलों में जानकर गर्मी पड़ेगी जिससे लोगों की परेशानियां बढ़ जाएगी। इसके साथ ही साथ लखनऊ में भी इस साल काफी ज्यादा गर्मी पड़ने की संभावना मौसम वैज्ञानिकों ने जताया है।

प्रदेश के टॉप 10 गर्म जिले
जिला अधिकतम पारा
झांसी 37.4
आगरा 36.9
वाराणसी 36.2
प्रयागराज 35.7
कानपुर 35.7
हमीरपुर 35.2
लखीमपुर खीरी 35.0
सुलतानपुर 35.0
बस्ती 35.0
बांदा 34.6