Latest Posts

उत्तर प्रदेश में गर्म हवा की लहरों से बढ़ेगी लोगों की परेशानियां,इन जिलों में 40 डिग्री के पार पहुंचेगा तापमान

उत्तर प्रदेश में गर्मी के कारण लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है। भयंकर गर्मी के कारण लोग अब मार्च के महीने में ही मई-जून जैसे गर्मी महसूस करने लगे हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले 7 दिनों तक 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने का अनुमान है।

उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे कानपुर लखनऊ जैसे शहरों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। उन्नाव में आज तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहेगा और 25 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।

- Advertisement -

मार्च महीना मौसम केे रिकॉर्ड तोड़ रहा है नवरात्र के पहले मार्च महीने में ठंड अपनी उपस्थिति का एहसास कराती थी। आपको बता दें कि इस साल मार्च में सबसे ज्यादा ठंड पड़ी है।

मौसम विभाग केे अनुसार न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री रहने की संभावना है। दोपहर में हवा की गति लगभग 25 किलोमीटर प्रतिघंटा रहनेे की संभावना है वहीं दोपहर में आसमान में बादल छाए रहने की भी जानकारी दी जा रही है।

आज उत्तर प्रदेश के कई जिलों में शाम के समय तेज हवा चलेगी। तेज हवा चलने के कारण लोगों को ठंड की अनुभूति होगी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले समय में तापमान 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है जिसके कारण लोगों की परेशानियां काफी ज्यादा बढ़ जाएगी। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में भयंकर गर्मी पड़ने के कारण और परेशानी बढ़ने लगी और सरकार ने विनीत वेद के लिए तैयारियां शुरू कर दिए है। हीट वेव के कारण अक्सर लोगों को परेशानियां उत्पन्न होती है। इससे लोगों को बचाने के लिए लगातार सरकार प्रयास कर रही है।

Latest Posts

Don't Miss