Latest Posts

उत्तर प्रदेश में जल्द महिलाएं संभालेंगी बसों की स्टेरिंग,यूपी के इन रूटों पर अब महिलाएं चलाएंगी बस

उत्तर प्रदेश में बहुत जल्द पुरुषों के जैसे महिलाएं भी बसों का स्टेयरिंग संभालते हुए नजर आने वाली है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के पिंक बसों का स्टेयरिंग अब महिलाएं संभालेंगे। उत्तर प्रदेश में योगी सरकार महिला सुरक्षा को लेकर काफी ज्यादा सख्त है और योगी सरकार की पहली प्राथमिकता और महिलाओं की सुरक्षा बन गई है।

देखा गया है कि दफ्तर के काम से या किसी जरूरी काम से महिलाएं रात को सफर करती हैं और उन्हें देर रात अपने घरों को जाना होता है। रात को महिलाओं का सफर करना उचित नहीं होता है क्योंकि कई बार बलात्कार जैसी घटनाएं सामने आती है। लेकिन अब उत्तर प्रदेश में पिंक बसों को महिलाएं ही चलाएंगी और वहां काम करने वाली सभी कर्मचारी महिलाएं होंगी।

- Advertisement -

बसों को चलाने के लिए 22 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है. जल्‍द ही ये महिला चालक गाजियाबाद डिपो की पिंक बसों की स्‍टेयरिंग संभालती नजर आएंगी। यहां पर चालक और परिचालक महिलाएं ही होंगी।

गाजियाबाद के एआरएम राम लवट के अनुसार उप्र राज्य सड़क परिवहन निगम ने साहिबाबाद डिपो स्थित 18 वातानुकूलित पिंक बसों के संचालन के लिए 22 महिला चालकों को प्रशिक्षित किया है।

आपको बता दें कि यह महिला चालक व परिचालक कौशांबी डिपो से लखनऊ, गोरखपुर, देहरादून तक बस का स्टेयरिंग संभालती हुई नजर आएंगी।इन महिला चालकों को कानपुर स्थित परिवहन निगम के प्रशिक्षण संस्थान में 7 महीने का ट्रेनिंग दिया गया है।

बसों को सुबह सात बजे से रात दस बजे तक चलाया जाना प्रस्तावित है, जिससे महिलाओं को रात में सफर न करना पड़े।

Latest Posts

Don't Miss