Latest Posts

एक बार फिर से बढ़ेंगे पेट्रोल डीजल की कीमत,24 घंटे में कच्चे तेल की कीमतों में हुई बेतहाशा वृद्धि

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव लगातार बढ़ता ही जा रहा है जिसको देखते हुए अब खतरा मंडराने लगा है। अगर रूस और यूक्रेन के बीच कोई शांतिपूर्ण समाधान नहीं निकलता है तो वैश्विक स्तर पर इसका परिणाम देखने को मिलेगा। अगर इन दोनों देशों के बीच लड़ाई होती है तो दुनिया के सभी देशों पर इसका असर होगा। दोनों देशों की बढ़ती तनातनी के कारण शेयर बाजार में हड़कंप मचा हुआ है।

वहीं इसका असर पेट्रोल और डीजल की कीमतों पर भी पड़ेगा। पिछले 24 घंटे के भीतर ही क्रूड ऑयल के दाम 70 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर 98 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गए हैं। अगर हालात यहीं रहे तो ये आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ सकते हैं। इससे भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें एक बार फिर बेलगाम होगी।

- Advertisement -

आपको बता दें कि अभी इस समय में पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव चल रहा है जिसको देखते हुए पेट्रोल डीजल का दाम स्थिर बना हुआ है। लेकिन जानकारों का कहना है कि आने वाले दिनों में पेट्रोल डीजल का दाम एक बार फिर से बढ़ जाएगा।

तेल जरूरतों का 85 फीसदी और प्राकृतिक गैस जरूरतों का 56 फीसदी आयात के माध्यम से पूरा होता है। ऐसे में यदि तेल-गैस की कीमतें बढ़ती हैं तो देश पर आर्थिक दबाव बढ़ जाएगा। उसे तेल कीमतों के रूप में ज्यादा विदेशी मुद्रा चुकानी होगी जिससे विदेशी मुद्रा भंडार में कमी आएगी।

इससे अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की कीमतें बढ़ेंगी और रुपये की कीमतों में गिरावट आएगी। रुपये की कीमतों में गिरावट महंगाई बढ़ने का बड़ा अतिरिक्त कारण बन सकता है। रूस पूरे दुनिया में सबसे बड़ा तेल का निर्यातक है ऐसे में तेल के दाम वर्ण आता है।

Latest Posts

Don't Miss