हिंदू धर्म में सावन के महीने की खूब मान्यता है और इस महीने में लोग पूजा पाठ करते हैं और भगवान महादेव की पूजा अर्चना और महामृत्युंजय का जाप करते हैं।
भगवान शिव को समर्पित सावन महीना 14 जुलाई, गुरुवार से प्रारंभ हो रहा है। मान्यता के अनुसार भगवान शंकर की कृपा पाने के लिए सावन के महीने में लोग पूजा पाठ करते हैं और यह महीना बहुत ही ज्यादा शुभ माना जाता है।
सावन माह को श्रावण मास के नाम से भी जानते हैं। इस महीने भगवान शंकर की विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस महीने में पूजा पाठ करने वाले और सच्चे दिल से महादेव को मनाने वाले भक्तों के हर मनोकामना पूर्ण होती है और रोग दोष दूर होते हैं।
Sawan:प्रीति योग में सावन माह की शुरुआत-
सावन के पहले दिन प्रीति योग का शुभ संयोग बन रहा है। प्रीति योग 15 जुलाई सुबह 04 बजकर 16 मिनट से शुरू होकर 16 जुलाई सुबह 12 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। मान्यता है कि इस योग में किए गए कार्यों में सफलता हासिल होती है।
Sawan:सावन महीने के पहले दिन बन रहे ये शुभ मुहूर्त-
ब्रह्म मुहूर्त- 04:11 ए एम से 04:52 ए एम तक।
अभिजित मुहूर्त- 11:59 ए एम से 12:54 पी एम तक।
विजय मुहूर्त- 02:45 पी एम से 03:40 पी एम तक।
गोधूलि मुहूर्त- 07:07 पी एम से 07:31 पी एम तक।
बता दें कि 2 साल बाद कावड़ यात्रा शुरू हो रहा है इसके लिए भी तैयारियां की गई है। उत्तर प्रदेश में इस साल कावड़ यात्रा को लेकर कई तरह की तैयारियां की गई है।