कॉमेडी किंग भारती सिंह माँ बन गई है। भारती सिंह ने बेटे को जन्म दिया है।उनके पति हर्ष ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दिया। उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है।

भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिम्बाचिया पहली बार एक रियलिटी शो के सेट पर मिले थे, जहां भारती एक कॉमेडियन थीं और हर्ष स्क्रिप्ट राइटर थे। कुछ समय तक डेटिंग करने के बाद भारती और हर्ष साल 2017 में शादी के बंधन में बंधे थे। शादी के करीब पांच साल बाद दोनों एक प्यारे से बच्चे के माता-पिता बने हैं।

कुछ अफवाहें थीं कि, कपल ने कुछ दिनों पहले ​ही एक बच्ची को जन्म दिया था और उन्हें हर तरफ से कुछ बधाई संदेश भी मिलने लगे थे। हालांकि, कॉमेडियन ने अटकलों पर सफाई दी थी। अब आखिरकार वे एक बच्चे के पैरेंट्स बन गए हैं।