रूस और यूक्रेन के बीच जंग जारी है और इसी बीच पुतिन न्यूक्लियर फोर्स को अलर्ट कर दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने न्यूक्लियर डेटरेंट फोर्स को अलर्ट पर रहने को कहा है। न्यूक्लियर फोर्स के अलर्ट रहने के आदेश के बाद पूरी दुनिया में हड़कंप सा मच गया है। पश्चिमी देशों ने इसे तीसरे वर्ल्ड वार का आहट कहां है। आपको बता दें कि रूसी मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेन के जंग में यूक्रेन के द्वारा रासायनिक मिसाइल यूज किया जा रहा है।

रूसी सैनिकों और यूक्रेनी सैनिकों के बीच जंग का मैदान किसी विश्व युद्ध से कम नहीं है। पहले जहां यूक्रेन की सेना रूसी सैनिकों के आगे कमतर नजर आ रही थी लेकिन अब यूक्रेन के सैनिक रूसी सैनिकों को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। खारकीव के गवर्नर ने दावा किया है कि खारकीव में यूक्रेनियों ने रूसी सैनिकों को खदेड़ दिया और कब्जा कर लिया है।

रूसी मीडिया का कहना है कि वह व्लादिमीर पुतिन ने न्यूक्लियर फोर्स को अलर्ट रहने का आदेश दिया है। अगर रूस के द्वारा परमाणु अटैक किया जाता है तो एक बार फिर से वर्ल्ड वार 3 होगा। अगर ऐसा हुआ तो नाटो और रूस आमने सामने आ जाएंगे। उधर दोस्ती मीडिया ने दावा किया है कि यूक्रेन की सेना रूस की सेना पर रासायनिक हथियारों का उपयोग कर रही है। ऐसे में रूस अब कड़ी टक्कर दे सकता है।