उत्तर प्रदेश में पुलिस और पीएसी में लगभग 35000 पदों पर बहुत ही जल्द बहाली होगी। आपको बता दें कि इन पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है। यूपी विधानसभा में मंगलवार को संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने बताया कि राज्य के पुलिस विभाग में सिपाही के 26,744 पद और पीएसी में सिपाही के 8714 पद खाली हैं। इन पदों पर भर्ती के लिए प्रस्ताव भेज दिया गया है।

विधानसभा में मंगलवार को प्रश्न काल में राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के प्रसन्न कुमार ने मुख्यमंत्री से
पूछा कि उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग में कितने पद खाली हैं और क्या सरकार समय से इन पदों को पूरा भर देगी?

मुख्यमंत्री की ओर से संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने जवाब दिया। बताया कि उत्तर प्रदेश प्रादेशिक आर्म्ड कांस्टेबुलरी (पीएसी) में सिपाही के स्वीकृत 55389 पदों के सापेक्ष 8714 पद रिक्त हैं। खन्ना ने बताया कि 26,744 पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कराने के संबंध में पुलिस महानिदेशक ने प्रस्ताव उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेज दिया है।

भर्ती की कार्यवाही सम्पन्न किये जाने के लिए भर्ती बोर्ड ने कार्यदायी संस्थाओं से प्राप्त निविदाओं का तकनीकी परीक्षण कर लिया है।

1600 से ज्यादा पदों के लिए आवेदन शुरू-

उन्होंने बताया कि सिपाही पीएसी के 8,714 पदों पर भर्ती की कार्यवाही के लिए 21 मई 2022 को प्रस्ताव पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड को भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस के कारण यह पद खाली रह गए लेकिन अब बहुत ही जल्द इन पदों को भर लिया जाएगा। काफी लंबे समय से छात्रों को भारती का इंतजार है।