Latest Posts

गोमती नगर टर्मिनल को विश्वस्तरीय बनाने के लिए शुरू होगा काम,जाने क्या होगा बदलाव,क्या मिलेगी सुविधाएं

राजधानी लखनऊ के गोमती नगर टर्मिनल को जल्द ही विश्वस्तरीय बनाया जाएगा। गोमती नगर टर्मिनल के विश्वस्तरीय बनने के बाद यहां कई तरह की सुविधाएं मिलने लगेगी।सबसे बड़ी बात यह है कि यहां पर आधुनिक सुविधाओं के साथ यात्रियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। गोमती नगर रेलवे स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाने का कार्य जोरों शोरों से किया जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि जनवरी 2023 तक इसका नया भवन बनकर तैयार हो जाएगा।

गोमतीनगर स्टेशन का नया भवन और शापिंग काम्पलेक्स अब जून में ही आकार ले लेगा, जबकि उसकी फिनिशिंग को रेल मंत्रालय ने दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य दे दिया है। इस काम को लेकर रेलवे के द्वारा रेल भूमि विकास प्राधिकरण को कई तरह के आदेश दिए गए हैं। रेल भूमि विकास प्राधिकरण को आदेश दिया गया है कि वह कार्य में तेजी लाएं।

- Advertisement -

आपको बता दें कि सरकार का लक्ष्य था कि जल्द से जल्द गोमती नगर टर्मिनल को विश्वस्तरीय बनाया जाए। लेकिन बीच में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव के कारण इसका कार्य धीमा हो गया। लेकिन एक बार फिर से इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। लक्ष्य है कि 2025 तक यह कार्य पूरा कर लिया जाए। 180 करोड़ रुपए की लागत से यह कार्य पूरा किया जाएगा।

गोमती नगर टर्मिनल के विश्वस्तरीय बनने के बाद यहां कई तरह की सुविधाएं मिलने लगेगी। पहले यहां पालकी में दिक्कत होती थी लेकिन जैसे ही तुझे रेलवे स्टेशन का विकास होगा पार्किंग की समस्या खत्म हो जाएगी। बजट होटल, शापिंग काम्पलेक्स, फूड कोर्ट, वेटिंग एरिया का काम इन दोनों चरणों में पूरा होगा।

Latest Posts

Don't Miss