Latest Posts

गोरखपुर शहर में बनेंगी 2 सिक्स लेन सड़के,इन राज्यों से बढ़ेगी कनेक्टिविटी,देखे डिटेल्स

गोरखपुर शहर में पहले सिक्स लेन बनने की तैयारियां तेजी से की जा रहे हैं वहीं अब गोरखपुर में एक और सिक्स लेन बनेगा।नौ किमी लंबे देवरिया बाईपास को सिक्स लेन में तब्दील किया जाएगा। आपको बता दें कि देवरिया बाईपास अभी तक 2 लेन सड़क है लेकिन अब इसे सिक्स लेन सड़क में तब्दील कर दिया जाएगा।

सिक्स लेन बनने के बाद इसकी चौड़ाई 38 से 40 मीटर हो जाएगी। दो मीटर का डिवाइडर व एक मीटर चौड़ा नाला भी बनेगा। सड़क को रोशनी से सजाया जाएगा। पूरे इलाके की सूरत बदल जाएगी।

- Advertisement -

अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सर्वे शुरू

शहर की पहली सिक्स लेन सड़क का निर्माण चल रहा है। देवरिया बाइपास को भी सिक्स लेन में तब्दील करने के लिए सर्वे शुरू हो चुका है। पिछले साल इसे फोरलेन करने का प्रस्ताव भेजा गया था, जो स्वीकृत नहीं हो पाया।

जीडीए कार्यालय से पूरब करना पड़ेगा भूमि अधिग्रहण

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पाया कि जीडीए कार्यालय तक दोनों तक सरकारी जमीन है। लेकिन उसके पूरब लगभग छह किलोमीटर लंबाई में सड़क के दोनों तरफ भूमि अधिग्रहित करनी पड़ सकती है। शहर के पास की भूमि है, इसलिए लागत ज्यादा आने का अनुमान है।

बाधा बन सकती है वन व रामगढ़ ताल की भूमि

पीडब्लूडी के सहायक अभियंता संतोष मणि त्रिपाठी ने बताया कि देवरिया बाईपास को सिक्स लेन बनाने का निर्देश मिला है। सर्वे किया जा रहा है। इसके लिए ज्यादा भूमि अधिग्रहित करनी पड़ सकती है। यह देखना होगा कि भूमि की कीमत, हमारी परियोजना से ज्यादा न हो जाए। बीच में वन भूमि व उसके आगे रामगढ़ ताल की भूमि भी पड़ रही है।

Latest Posts

Don't Miss