Latest Posts

गोवा,मसूरी के जैसे आगरा में भी अब आप ले पाएंगे स्कूटर का मजा,किराए पर मिलेगी ताजनगरी में बाइक

यूपी सरकार के द्वारा उत्तर प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए लगातार कई तरह के प्रयास किए जा रहे हैं। बात चाहे पर्यटन स्थलों के सुंदरीकरण का हो या फिर व्यवस्थाओं में बढ़ोतरी करने का यूपी सरकार लगातार हर तरह के प्रयास कर रही है।

आगरा घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। अब शहर में घूमने के लिए किराए की टैक्सी और ऑटो पर निर्भर नहीं रहना होगा। इसके साथ ही साथ आप पर्यटकों की राशि भी बचेगी।

- Advertisement -

दरअसल, गोवा की तर्ज पर ताजनगरी में जुलाई से पर्यटकों को शहर घूमने के लिए किराए पर बाइक और स्कूटी मिलेगी। इसके लिए कवायद शुरू हो गई है। वहीं परिवहन आयुक्त द्वारा इस योजना को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी परिवहन अधिकारियों को दिए हैं। यह सुविधा शुरू होने से पर्यटकों को काफी लाभ मिलेगा क्योंकि किराए पर बाइक मिलने से वह अपने मनचाहे जगह पर आराम से जा पाएंगे। बहुत ही जल्द बाइक के साथ साथ चार पहिया वाहनों का भी लाभ पर्यटक उठा पाएंगे। जल चार पहिया वाहनों की सुविधा शुरू हो जाएगी।

आपको बता दें कि बहुत ही जल्दी आ सकता शुरू हो जाएगी। फिलहाल तो सिर्फ दो पहिया वाहन है किराए पर घूमने के लिए मिलेंगे लेकिन आने वाले समय में चार पहिया वाहनों को भी पर्यटन के लिए शामिल किया जाएगा। इन सभी वाहनों में जीपीआरएस लगाया जाएगा। इसके लिए आपको ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना होगा। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराने के बाद आप यह वाहन खरीद पाएंगे।

Latest Posts

Don't Miss