फरवरी का महीना खत्म होने वाला है और मार्च का महीना शुरू होने वाला है। मार्च के महीने में बैंकों में बहुत ही लंबी छुट्टी रहने वाली है। जरूरी है कि आप बैंक जाने से पहले इन छुट्टियों के लिस्ट के बारे में जानकारी इकट्ठा कर ले। कई बार ऐसा होता है कि आप बैंक चले जाते हैं और बैंक बंद रहते हैं जिससे आपको परेशानी होती है।
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने मार्च के महीने में छुट्टियों की लिस्ट जारी किया है। मार्च के महीने में बैंक में 13 दिन छुट्टी रहेगी। जरूरी है कि आप अपने सारे काम जल्द से जल्द निपटा लें वरना आपको कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा हर महीने में बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी जाती है।
बैंकों में छुट्टियों की लिस्ट –
1 मार्च: महाशिवरात्रि- अगरतला, आइजोल, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, इंफाल, कोलकाता, नई दिल्ली, पणजी, पटना और शिलांग को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
3 मार्च: लोसार- गंगटोक में बैंक बंद
4 मार्च: चपचार कुट- आइजोल में बैंक बंद
6 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
12 मार्च: शनिवार (महीने का दूसरा शनिवार)
13 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
17 मार्च: होलिका दहन- देहरादून, कानपुर, लखनऊ और रांची में बैंक बंद
18 मार्च: होली/धुलेटी/डोल जात्रा- बेंगलूरु, भुबनेश्वर, चेन्नई, इंफाल, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम को छोड़ अन्य स्थानों में बैंक बंद
19 मार्च: होली/याओसांग का दूसरा दिन- भुबनेश्वर, इंफाल और पटना में बैंक बंद
20 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
22 मार्च: बिहार दिवस- पटना में बैंक बंद
26 मार्च: शनिवार (महीने का चौथा शनिवार)
27 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)