Latest Posts

जिया खान सुसाइड मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे सूरज पंचोली।

अभिनेत्री जिया खान से जुड़ी सुसाइड मामले के 10 साल पुराने मामले की सुनवाई के सिलसिले में आज जाने-माने बॉलीवुड अभिनेता आदित्य पंचोली के बेटे सूरज पंचोली कोर्ट पहुंचे। सीबीआई की विशेष अदालत मामले की सुनवाई कर रही है।

सूरज को कोर्ट पहुंचते ही पैपराजी ने घेर लिया। यहां उन्होंने पैपराजी से कोई बात नहीं की। सूरज की मां जरीना वहाब भी बेटे के सपोर्ट में कोर्ट पहुंची हैं।

- Advertisement -

बता दें कि जिया 3 जून 2013 को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाई गई थीं। उनकी मौत ने इंडस्ट्री को शॉक्ड कर दिया था। जिया खान ने निशब्द, हाउसफुल और गजनी जैसी फिल्मों में काम किया था।

FB IMG 16826633287280788

जिया की मौत के बाद उनकी मां ने सूरज पंचोली पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना था जिया की मौत के जिम्मेदार सूरज हैं। वे उनकी बेटी को डेट कर रहे थे। उन्होंने ही जिया को सुसाइड के लिए उकसाया था। हालांकि सूरज ने खुद को हमेशा निर्दोष ही बताया।

FB IMG 16826633287280788 1

पुलिस को जिया के घर से 6 पेज का सुसाइड नोट मिला था। इसके मुताबिक, जिया सूरज के साथ बिगड़े रिश्तों की वजह से काफी परेशान थीं। इसके बाद जिया की मां राबिया खान ने सूरज पर केस दर्ज कराया था।

FB IMG 16826633722257993

 

The post जिया खान सुसाइड मामले में सुनवाई के लिए कोर्ट पहुंचे सूरज पंचोली। first appeared on Bihar News Now.

Latest Posts

Don't Miss