Latest Posts

परिवार के साथ छुट्टियां बिताने के लिए बेहद खूबसूरत है यूपी के पास की यह हिल स्टेशन,कम खर्च में कर पाएंगे यात्रा

लोग जाते हैं वह कि वह अपने परिवार के साथ कुछ अच्छी जगहों पर जाएं लेकिन कई लोगों के पास ज्यादा पैसे नहीं होते हैं इसलिए हम आज आपको यूपी के आसपास के कुछ खास जगहों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। हम आपको उत्तर प्रदेश के आसपास के कुछ खास हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के आसपास बसे यह हिल स्टेशन एक तो काफी सस्ते होते हैं और दूसरी बात यह होती है कि यहां जाने पर आपको सुकून का अहसास होगा। उत्तर प्रदेश के आसपास बसे इन हिल स्टेशनों के पास जाने के लिए आपको 5 से 6 घंटे का समय लगेगा…….

- Advertisement -

लैंसडाउन (Lansdowne)-

सबसे पहले बात करते हैं लैंसडाउन (Lansdowne) की जो समुद्र तल से 1700 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। अगर आपको एडवेंचर का शौख है तो आपके लिए ये जगह किसी जन्नत से कम नहीं है। यहां हर एडवेंचर लवर को एक बार जरूर आना चाहिए। नदी किनारे कैंपिंग, रंग-बिरंगे बाज़ार, खूबसूरत चर्च और नज़ारों वाला उत्तराखंड का यह हिल स्टेशन गर्मियों में घूमने के लिए एकदम परफेक्ट है। यहां आप क्लिफ जंपिंग, फॉक्स फ्लाइंग जैसी एक्टिविटीज कर सकते हैं।

कौसानी (Kausani)-

अगर आपको ज्यादा भीड़भाड़ा वाले इलाके पसंद नहीं हैं और आप फैमिली के साथ शांति और सुकून भरे पल बिताना चाहते हैं तो आपके लिए नोएडा से करीब कौसानी (Kausani) से बेहतर दूसरी जगह कोई नहीं है। यह जगह कुमाऊं क्षेत्र के अल्मोड़ा से करीब 60 किलोमीटर दूरी पर बसा हुई है। ऐसे में वीकेंड ट्रिप के लिए आप यहां पर घूमने जा सकते हैं। यहां पर घूमने के लिए नंदा देवी, पंचाचूली चोटी और त्रिशूल जैसे टूरिस्ट स्पॉट मौजूद हैं, जहां आपका वक्त अच्छा बीतेगा।

नारकंडा (Narkanda)-

शिमला के पास स्थित नारकंडा (Narkanda) एक ऑफ बीट जगह है। यह जगह ट्रेकिंग ट्रेल्स और खूबसूरत घने जंगलों के लिए जानी जाती है। जो लोग ट्रेक पर जाना चाहते हैं, उनके लिए 7 किमी लंबा हाटू पीक ट्रेकिंग ट्रेल है, जहां से इस जगह का नजारा देखने लायक है। यहां आप मशहूर स्टोक्स फार्म के ताजे सेब का स्वाद ले सकते हैं। यहां का चेरी ब्लॉसम सीजन भी लोगों को बेहद पसंद आता है।

Latest Posts

Don't Miss