Latest Posts

पहली नजर में इंसान उसका को देखकर डर गए थे विराट कोहली,फिर इस तरह शुरू में लव स्टोरी

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात बेहद ही दिलचस्प थी। यह दोनों साल 2013 में एक ऐड शूट के दौरान सेट पर मिले थे। विराट कोहली ने इंटरव्यू में बताया था कि अनुष्का से पहली मुलाकात में वह काफी घबराए हुए थे और अपनी घबराहट को खत्म करने और अनुष्का से बातचीत करने के लिए उन्होंने एक जोक मारा था। दरअसल एड शूट के दौरान अनुष्का विराट से लंबी लग रही थीं तो क्रिकेटर ने कह दिया था, “आपको नहीं लगता की आपने बहुत ऊंची हील्स पहनी हैं। विराट कोहली की यह बात सुनकर अनुष्का शर्मा को गुस्सा आ गया था और उन्होंने कहा था, “एक्सक्यूज मी।” अनुष्का के ऐसे रिएक्शन के बाद अजीबोगरीब स्थिति पैदा हो गई थी। हालांकि बाद में दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी।

साल 2014 में मेलबर्न में विराट ने शतक जड़ा था। इस मैच को देखने के लिए अनुष्का भी पहुंची थीं। अपनी सेंचुरी पूरी करने के बाद विराट ने स्टेडियम में मौजूद अनुष्का को फ्लाइंग किस दिया था। इस मैच के बाद से दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी थीं। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर 2017 को शादी कर ली थी। अपनी इस शादी को रॉयल बनाने के लिए विराट-अनुष्का ने पानी की तरह पैसा बहाया गया था।

- Advertisement -

images 71

जिस रिजॉर्ट में विरुष्का की शादी वो खास उनके लिए दिसंबर में खोला गया था। वर्ना ये रिजॉर्ट हमेशा अप्रैल में खुलता है। शादी के लिए 50 खास मेहमानों को ही न्योता दिया गया था। यहां एक व्यक्ति के एक हफ्ते रुकने का खर्च करीब एक करोड़ रुपए है। इस हिसाब से विराट और अनुष्का की शादी के लिए मेहमानों को ठहराने में ही 45-50 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे।

images 73

विरुष्का के नाम से मशहूर विराट-अनुष्का की जोड़ी कमाई के मामले में काफी आगे है। जीक्यू इंडिया मैगजीन के अनुसार विराट कोहली की कुल संपत्ति करीब 900 करोड़ रुपये है। वहीं अनुष्का शर्मा की संपत्ति करीब 350 करोड़ रुपये आंकी जाती है। अब ऐसे में अपनी शादी में करोड़ों का खर्चा तो लाजिमी है। अनुष्का अब तक करीब 19 फिल्में कर चुकी हैं। उनका अपना प्रोडक्शन हाउस भी है।

images 72

दोनों पिछले साल एक बेटी के माता-पिता बने हैं। विराट अनुष्का की जोड़ी की सबसे खास बात ये है कि दोनों हर कदम पर एक दूसरे के साथ खड़े दिखाई देते हैं और पूरी तरह से सपोर्ट करते हैं। विराट के खराब प्रदर्शन के लिए जब अनुष्का को ट्रोल किया जाता है तो विराट ट्रोलर्स को जवाब भी देत हैं।
विज्ञापन

The post पहली नजर में इंसान उसका को देखकर डर गए थे विराट कोहली,फिर इस तरह शुरू में लव स्टोरी first appeared on Bihar News Now.

Latest Posts

Don't Miss