मुंबई आने जाने के लिए आगरा से हवाई सेवा का उपयोग करने वाले लोगों को एक बार फिर से झटका लगने वाला है। आपको बता दें कि आगरा मुंबई फ्लाइट 25 मार्च को आखिरी बार उड़ान भरेगी उसके बाद यह फ्लाइट बंद कर दी जाएगी।
इसके बाद यह फ्लाइट फिर कब शुरू होगी या नहीं, इस संबंध में इंडिगो एयरलाइंस ने खेरिया हवाई अड्डा प्रबंधन को कोई सूचना नहीं दी है। आपको बता दें कि आप फ्लाइट फूल चल रही थी वहीं दूसरी तरफ इंडिगो एयरलाइंस ने बेंगलुरु की फ्लाइट को 3 दिन से बढ़ाकर 4 दिन कर दिया है।
दो मार्च को शुरू हुई थी हवाई सेवा
इंडिगो एयरलाइंस ने बीते दो मार्च को मुंबई-आगरा के बीच अपनी हवाई सेवा शुरू की थी। आपको बता दें कि आखरी बार 25 मार्च को यह फ्लाइट उड़ेगी और इसके लिए बुकिंग भी बंद कर दी गई है।
इस फ्लाइट में हर बार 300 से 350 यात्री सफर कर रहे थे। यह फ्लाइट बीते नौ महीने में तीन बार बंद हो चुकी है। 22 जुलाई 2021 को मुंबई फ्लाइट शुरू हुई थी।
एक तरफ जहां मुंबई के लिए इंडिगो ने फ्लाइट बंद करने का फैसला किया है वहीं दूसरी तरफ बेंगलुरु के लिए फ्लाइट चलाने की अवधि को बढ़ा दिया गया है। यह फ्लाइट एक साले चल पाई है बीच में कोरोनावायरस के कारण साल 2021 में से बंद कर दिया गया था। कोरोनावायरस के बाद इसे फिर से शुरू किया गया लेकिन एक बार फिर से एक फ्लाइट को बंद किया जा रहा है । लेकिन अब इस फ्लाइट के लिए बुकिंग भी बंद कर दी गई है।