Latest Posts

बदल जाएगा फर्रुखाबाद का नाम? जानिए क्या होगा फर्रुखाबाद का नया नाम

भाजपा के सांसद मुकेश राजपूत ने फर्रुखाबाद का नाम बदलकर पांचाल नगर रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा है।

उन्होंने पत्र में जिले के ऐतिहासिक नगरों में शामिल कंपिल, श्रृंगीरामपुर और शमसाबाद का उल्लेख भी किया।
उन्होंने कहा है कि फर्रुखाबाद पांचाल छेत्र की राजधानी हुआ करती थी इसलिए इसका नाम बदलकर पांचाल नगर कर दिया जाए।

- Advertisement -

सांसद ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए कहा कि फर्रुखाबाद का नाम बदलकर पांचाल नगर करना बहुत ही ज्यादा आवश्यक है।जिला का कंपिल नगर राजा द्रुपद की राजधानी थी। यहां द्रोपदी का स्वयंवर हुआ था। द्रुपद की सेना छावनी में रहती थी। सेना को दो बड़े रेजीमेंट भी हैं।

कंपिल जैन और हिंदुओं के लिए खासा महत्व रखता है। यही नहीं, महात्मा गौतम बुद्ध का स्वर्ग से अवतरण संकिसा में हुआ। वहां श्रीलंका, कंबोडिया, थाईलैंड, वर्मा, जापान आदि देशों से पर्यटक आते हैं। काशी की तरह फर्रुखाबाद शहर में जगह-जगह चंद कदमों की दूरी पर शिवालय होने के कारण अपराकाशी के नाम से यह प्रसिद्ध है।

उन्होंने मुख्यमंत्री से अपील किया कि फर्रुखाबाद का नाम जल्द से जल्द बदलकर पांचाल नगर कर दिया जाए। फर्रुखाबाद का नाम पांचाल नगर करने से यहां के इतिहास को महत्व मिलेगा। आगे देखना है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस फैसले पर क्या कहते हैं। क्या सच में फर्रुखाबाद का नाम बदलकर पांचाल नगर रख दिया जाएगा।

Latest Posts

Don't Miss