Latest Posts

बरेली में बेरहमी की हद: पति-पत्‍नी ने ठंड में कू-कू नौ पिल्‍लों को तालाब में फेंका, ले ली जान 

बरेली में एक दंपती की क्रूरता सामने आई है। ठंड में कुत्ते के बच्चों का कू-कू करना दंपती को इतना नागवार गुजरा कि उसने नौ पिल्लों को तालाब में फेंक दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। चार दिन पहले पैदा हुए पिल्लों का दोष महज इतना था, ठंड लगने पर कू-कू करते थे। घटना की जानकारी पर पशु प्रेमी मौके पर पहुंचे और कुत्ते बच्चों के शव को तालाब से बाहर निकाला गया। मामले की जानकारी पर पुलिस भी पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले आई।

पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ पशु क्रूरता का मुकदमा दर्ज किया है। इधर, आरोपी परिवार का कहना है उन्हें गलत फंसाया गया। मामला बिसौली कोतवाली क्षेत्र के बसई गांव का है। यहां रहने वाले सूर्यकांत के घर के पास बाजरा के पूरा रखे थे। उसमें कुतिया ने बच्चों को जन्म दिया था। सर्द रात में बच्चों के कू-कू करने से महिला परेशान हुई तो गुरुवार सुबह उनकी पत्नी अनीता ने नौ पिल्ले गांव के तालाब में फेंक दिये।

- Advertisement -

पड़ोसी ने जब यह देखा तो मामले की जानकारी गांव वालों को दी। इसी बीच किसी ने पीएफए बदायूं शाखा के जिला अध्यक्ष विकेंद्र शर्मा को घटना के बारे में बताया। इस पर बिसौली निवासी पशु प्रेमी विभोर मिश्रा भी घटनास्थल पर जा पहुंचे। जिसके बाद गांव के एक बुजुर्ग ग्रामीण तालाब में उतरे और पांच पिल्लों के शव को बाहर निकाला। चार बच्चों का कुछ पता नहीं चल सका।

इस मामले में पशु प्रेमी ने महिला से वजह पूछी तो उससे झड़प हो गयी। इस मामले की तहरीर पर पुलिस ने सूर्यकांत व उसकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सभी पिल्लों की मौत तालाब में डूबने से हुई है। इस बात का खुलासा शव के पोस्टमार्टम में हुआ।

Latest Posts

Don't Miss