भारत और चीन के तनावपूर्ण संबंधों ने आज एक बार फिर से भारत के 7 जवानों को निगल लिया है.हमारे देश के 7 जवान शहीद हो गए हैं. भारी बर्फबारी मे 7 जवान लापता हो गए थे जिनकी आज शव मिले हैं. कामेंग सेक्टर में ऊंचाई पर स्थित इलाके में रविवार को हिमस्खलन के बाद लापता कर्मियों को ढूंढने के लिए सेना ने तलाश एवं बचाव अभियान शुरू किया था.
सेना के एक अधिकारी ने जानकारी दिया की बर्फबारी वाले जगह पर 7 जवानों के शव बरामद किए गए हैं. उन्होंने कहा कि हम जवानों को बचाने की पूरी प्रयास किए लेकिन हम उन्हें बचा नहीं पाए.
लगभग 14500 फीट की उंचाई पर इन मौतों के लिए भारत और चीन के बीच तनावपूर्ण संबंधों को जिम्मेदार बताया जा सकता है. तवांग से आगे चुमी ग्यात्से को आमतौर पर सर्दियों के महीनों में गश्त नहीं किया जाता था, जब भारी बर्फ और खराब मौसम लगभग खिंचाव को काट देता था. एक सूत्र के मुताबिक जवान सालुंग जालुंग इलाके के पास एक अग्रिम चौकी के थे. शुरुआत में गश्ती दल का सिर्फ एक JAK RIF जवान बर्फ में फंस गया था. उसे बचाने की कोशिश में छह अन्य भी बर्फ की तेज गति से ढहती दीवार की चपेट में आ गए.
हिमस्खलन के दिनों में 18 नवंबर 2019 को सियाचिन में हिमस्खलन में आठ जवानों की मौत हो गई थी. इससे पहले फरवरी 2016 में एक और त्रासदी हुई थी जब बर्फ ने 11 भारतीय सैनिकों की जान ले ली थी. सियाचिन से अरुणाचल प्रदेश तक अपने आधिकारिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए लगभग एक हजार भारतीय सैनिकों की जान चली गई है. हिमस्खलन के कारण अब तक की सबसे विनाशकारी त्रासदी 7 अप्रैल 2012 को हुई थी, जब सियाचिन के पास हिमस्खलन की चपेट में आने से लगभग 135 पाकिस्तानी सैनिक कई टन बर्फ के नीचे दबकर मारे गए थे.