अमेरिका के साथ-साथ विश्व के कई देशों में तेजी से मंकीपॉक्स जैसी बीमारी तेजी से फैल रही है। अब भारत के भी कई राज्यों में इस बीमारी ने दस्तक दे दी है जिसको देखते हुए यूपी सरकार दहशत में है।
यूपी सरकार के द्वारा इस बीमारी के रोकथाम के लिए लगातार प्रयत्न किए जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग इसे लेकर गाइडलाइन तैयार कर रहा है। बुधवार शाम तक इसे जारी किया जा सकता है।
दुनियाभर में इसके मरीजों की संख्या करीब 100 तक पहुंचने के बाद डब्ल्यूएचओ की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। राज्य सर्विलांस अधिकारी डॉ. विकाशेंदु अग्रवाल ने बताया कि केंद्र के सावधानी बरतने के निर्देश के बाद स्वास्थ्य महानिदेशालय गाइडलाइन तैयार कर रहा है।
सूत्रों का कहना है कि हर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सैंपल कलेक्शन की व्यवस्था की जा रही है। यहां से सैंपल एनआईवी पुणे भेजे जाएंगे।
जहां भी चिकनपॉक्स के मरीज मिलेंगे, उनकी निगरानी की जाएगी। यदि पीड़ित उन देशों से लौटा है, जहां मंकीपॉक्स फैला हुआ है तो उसे अलग वार्ड में भर्ती कर लिया जाएगा।
मंकीपॉक्स फैलने वाले देश से आए व्यक्ति के संपर्क में आने वाले में लक्षण मिलते हैं तो उसकी भी जांच कराई जाएगी। जिला अस्पताल से लेकर सीएचसी तक मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था बनाई जा रही है। उत्तर प्रदेश में आशा कर्मचारी और ANM कर्मचारियों को भी मंकीपॉक्स जैसे बीमारियों के बारे में जानकारी दी जाएगी ताकि गांव में कहीं भी अगर चिकन पॉक्स की बीमारी हो तो तुरंत सैंपल कलेक्ट कर के स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट किया जा सके।