Latest Posts

मुंबई इंडियंस की गुजरात टाइटंस के सामने शर्मनाक हार। देखिए मैच से जुड़ी तस्वीरें।

मंगलवार को गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए मैच में गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को पूरी तरह से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इतनी रात टाइटंस ने भारी-भरकम प्लक्स दिया था जिसके जवाब में मुंबई के बल्लेबाज फिसड्डी साबित होते गए।

पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात टाइटंस के बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बैटिंग की और इस भर में 207 रन बना डाले। जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 152 रन ही बना सकी। गुजरात टाइटंस ने मुंबई इंडियंस को 55 रन से हरा दिया।

- Advertisement -

गुजरात के लिए शुभमन गिल ने 56, डेविड मिलर ने 22 गेंदों पर 46 रन जड़े। अभिनव मनोहर ने 21 गेंदों पर 42 रन ठोक दिए। और राहुल तेवतिया ने आखिर में 5 गेंदों पर 3 छक्के लगाते हुए 20 रन जड़े।

FB IMG 16824753686505617

 

बल्लेबाजी करने आए मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा सस्ते में निपट गए। ऐसे में मुंबई के बल्लेबाज दबाव में खेलने लगे। कैमरुन ग्रीन ने 33 रन बनाए वहीं सूर्यकुमार यादव ने 12 बॉल में 23 रन बनाया। सबसे अधिक निहाल वडेरा ने 21 गेंदों में 40 रन बनाए।

FB IMG 16824753566632623

अफगानिस्तान के दो स्पिनर नूर अहमद और राशीद खान ने मिलकर आधी मुंबई टीम को समेट दिया। नूर अहमद ने 37 रन देकर 3 खिलाड़ियों को शिकार बनाया। जबकि राशीद ने 27 रन देकर 2 विकेट लिए।

FB IMG 16824754689431176

 

The post मुंबई इंडियंस की गुजरात टाइटंस के सामने शर्मनाक हार। देखिए मैच से जुड़ी तस्वीरें। first appeared on Bihar News Now.

Latest Posts

Don't Miss