Latest Posts

मैदान में फ्लॉप होने के बाद भी सोशल मीडिया पर विराट कोहली का जलवा बरकरार,एशिया में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी बने

Virat Kohli अभी के समय में अपने करियर के सबसे खराब दौर से गुजर रहे हैं और ऐसा लग रहा है मानो उन्हें किसी की नजर लग गई है। विराट के बल्ले से बिल्कुल भी ध्यान नहीं निकल रहे हैं और यही कारण है कि आजकल उनके फैंस भी काफी नाराज दिख रहे हैं।

आपको यकीन नहीं होगा लेकिन साल 2019 के बाद उन्होंने अभी तक कोई भी शतक नहीं बनाया है। हालांकि सोशल मीडिया पर उनका जलवा अभी भी बरकरार है। विराट अभी 33 साल के हैं और वो मैदान के बाहर भी सेलिब्रिटी बने हुए है।

- Advertisement -

विराट कोहली के फैंस को यह जानकर काफी ज्यादा खुशी होगी कि विराट कोहली एशिया में सबसे अधिक पैसा कमाने वाले प्लेयर बन गए हैं। आपको यह जानकर हैरानी होगी लेकिन यह बात सच है कि विराट कोहली के एक इंस्टाग्राम पोस्ट से उन्हें आठ करोड़ रुपए की कमाई होती है।

मौजूदा रिपोर्ट में इस बात का खुलासा किया गया है। कमाई के मामले में इस समय नंबर वन की पोजिशन पर चल रहे हैं। कई रिकॉर्ड वो कमाई के मामले में अपने नाम कर चुके हैं।

दरअसल हाल ही में hopperhq.com ने एक खास लिस्ट जारी है। कमाई के मामले में पूरे एशिया में विराट कोहली 14वें नंबर पर है। इसके बाद भारत की तरफ से 27वें नंबर पर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम हैं।

प्रियंका को एक पोस्ट के 3 करोड़ मिलते हैं। लिस्ट में नंबर वन को पोजिशन क्रिस्टियानो रोनाल्डो के पास हैं।उनके करीब भी कोई नहीं जा सकता है।

विराट कोहली को सोशल मीडिया पर लोगों का बहुत प्यार मिलता है। इंस्टाग्राम पर उनके 200 मिलियन फॉलोअर्स हैं। पहले भारतीय हैं जिनके 200 फॉलोअर्स हैं। आपको बता दे कि विराट कोहली को सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा प्यार मिलता है और फैन्स उनके पोस्ट को भी खूब लाइक करते हैं।

Latest Posts

Don't Miss