होली के अवसर पर ट्रेनों में भीड़ बढ़ती जा रही है और फ्लाइट के लिए भी टिकट फूल हो गए हैं। भले ही विमान कंपनियों ने भाड़े में बढ़ोतरी कर दी है, लेकिन यात्री भाड़े में बढ़ोतरी के कारण भी अपना यात्रा रद्द नहीं कर रहे हैं बल्कि अधिक किराया देकर यात्रा कर रहे हैं। प्रयागराज से दिल्ली सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। प्रयागराज एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए दोपहर में भी दो फ्लाइट शुरू कर दी जाएगी।

एलाइंस एयर और इंडिगो एयर लाइंस यह फ्लाइट उपलब्ध कराएगी। होली के उपहार के तौर पर यह सुविधा यात्रियों के लिए मिलेगी। आपको बता दें कि विमान कंपनियों के इस प्रयास से दिल्ली से प्रयागराज की दूरी 2 घंटे की है साथ ही साथ यात्रियों का यात्रा करने में भी सुविधा होने लगेगा।

राजधानी दिल्ली के लिए अब 28 मार्च से दोपहर में फ्लाइट शुरू की जा रही है। आपको बता दें शुरुआती सप्ताह में एयरलाइंस कंपनियों के द्वारा 1 सप्ताह में 3 दिन या सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।

फ्लाइट दोपहर 12:05 बजे मिलेगी। जबकि अन्य दिनों में मौजूदा टाइमिंग के अनुसार शाम 4.05 बजे ही फ्लाइट मिलेगी।

28 मार्च से एलाइंस एयर की दोपहर 12:05 बजे उपलब्ध होगी फ्लाइट

एलाइंस एयर ने अपनी इस नई फ्लाइट का शेड्यूल जारी कर दिया है। हर सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को प्रयागराज से दोपहर 12.05 बजे यह फ्लाइट उड़ान भरेगी। 1 घंटा 35 मिनट का यह सफर होगा। फ्लाइट दोपहर 1.40 बजे दिल्ली पहुंच जाएगी।

27 मार्च से इंडिगो की दोपहर में 12:40 बजे मिलेगी फ्लाइट

एलाइंस एयर रविवार, मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को सुविधा दे रही है। यह फ्लाइट शाम 4.05 बजे उड़ान भरती है और एक घंटा 45 मिनट के बाद शाम 5:50 बजे दिल्ली पहुंचती है। जबकि निजी विमानन कंपनी इंडिगो की फ्लाइट शाम 04:30 पर उड़ान भरती है और 1 घंटा 25 मिनट के सफर के बाद 5:55 पर दिल्ली पहुंचाती है।