उत्तर प्रदेश में हर साल दीपोत्सव का त्यौहार मनाया जाता है। यह त्यौहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल के मुकाबले इस साल दीपोत्सव का त्यौहार अधिक धूमधाम से मनाया जाएगा।
UP के संस्कृति विभाग अयोध्या में इस साल सात दिन के दीपोत्सव की तैयारी कर रहा है। आपको बता दें कि हर साल दीवाली के आसपास एक त्यौहार का आयोजन किया जाता है। आपको बता दें कि इस साल 700000 दीपक जलाए जाएंगे।
इसके साथ ही साथ क्या-क्या रूपरेखा तैयार होगी इसके लिए भी तैयारियां की जा रही है।
अन्य सम्बंधित विभागों, संस्कृतिकर्मियों, कलाकारों से भी इस बारे में सुझाव मांगे जा रहे हैं।
विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने जानकारी दिया कि साल 2017 से हर साल दीपोत्सव का त्यौहार मनाया जाता है। लेकिन इस साल सरकार ने सोचा है कि हर साल के मुकाबले कुछ खास तरीके से दीपोत्सव का त्यौहार मनाया जाएगा।
प्रदेश की सरकार के इस लगातार दूसरे कार्यकाल के पहले साल पड़ने वाली दीपावली को अयोध्या में और भव्य तरीके से आयोजित किए जाने के प्रयास होंगे।
पिछले साल 3 नवंबर को अयोध्या में 5 दिन का दीपोत्सव का आयोजन हुआ था। इस साल लगभग 1200000 दीप जलाने की तैयारी की गई है।इनमें से राम की पैड़ी के 32 घाटों पर नौ लाख और अयोध्या के बाकी हिस्सों में तीन लाख दीपक प्रज्जवलित किए गए थे। साथ में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित हुए थे।
अप उत्तर प्रदेश में आयोजित होने वाला दीपोत्सव का त्यौहार देश विदेश के श्रद्धालुओं के द्वारा पसंद किया जाता है और यहां दीपोत्सव के त्यौहार के दौरान देश-विदेश के श्रद्धालु आते हैं। इस साल या त्योहार काफी खास तरीके से मनाया जाएगा।