भारत के कई शहरों में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ रही है और गर्मी के कारण लोग परेशान हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड पश्चिम बंगाल राजस्थान हरियाणा जैसे शहरों में गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है। 10:00 बजे के बाद ही भयंकर गर्मी के कारण लोग घरों से निकलना बंद कर देते हैं। तपती गर्मी से राहत मिलेगी अभी कोई भी उम्मीद नहीं दिख रही है।
उत्तर प्रदेश के कई शहरों में हिट वेब की समस्या उत्पन्न हो रही है और गर्मी ज्यादा बढ़ रही है। राजधानी लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश के कई शहरों में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया है।
तापमान 42.5 रहा
आचार्य नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि, रविवार को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 42.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया,जो सामान्य से 2.0 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। न्यूनतम तापमान में 27 डिग्री सेल्सियस है और अधिकतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
बांदा सबसे गर्म शहर-
मौसम विभाग ने 18 मई तक हीट वेव यानी लू जारी रहने का अलर्ट जारी किया है। यूपी के बुंदेलखंड में तो गर्मी के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं। तीसरे दिन लगातार बांदा 48.8 डिग्री टेम्परेचर के साथ सबसे गर्म रहा।
मौसम विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, प्रदेश के बुंदेलखंड और पश्चिम के क्षेत्र में हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है। आगरा, औरैया, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर, महोबा, बांदा, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज और सोनभद्र जैसे जिलों में हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया गया है।