उत्तर प्रदेश में 2022 का चुनाव खत्म हो चुका है और इस चुनाव में मुख्यमंत्री योगी भारी बहुमत के साथ जीत दर्ज कर चुके हैं। विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा उत्तर प्रदेश के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विधानसभा चुनाव के पहले ही राजधानी लखनऊ में 6 ओवर ब्रिज और फ्लाईओवर बनाने की घोषणा की गई थी। चुनाव खत्म होने के बाद अब ओवरब्रिज बनाने की प्रक्रिया बहुत ही जल्द शुरू कर दी जाएगी।

बताया जा रहा है कि शहीद पथ-एयरपोर्ट के पास बन रहे फ्लाईओवर का निर्माण कार्य मई 2022 तक पूरा कर लिया जाएगा।

इन्हें पहुंचेगा फायदा-

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस ओवरब्रिज के बनने से क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा।
शहीद पथ-एयरपोर्ट के पास बन रहे पुल से गोमतीनगर, अयोध्या रोड की तरफ से आने वाले वाहनों को फायदा पहुंचेगा। इस फ्लाईओवर के माध्यम से यात्री सीधा एयरपोर्ट तक पहुंच पाएंगे।

बीकेटी में बन रहा चंद्रिका देवी फ्लाईओवर का निर्माण भी अप्रैल में खत्म हो जाएगा। वहीं राजाजीपुरम क्लोवर लीफ और उतरेठिया, नगराम रोड, अम्बेडकर विश्वविद्यालय ओवरब्रिज जून तक बनकर तैयार होगा।

नहीं लगेगा ट्रैफिक जाम-

राजाजीपुरम स्थित आलमबाग-चौक रेलवे-ओवरब्रिज बनने से करीब 3 लाख वाहनों को जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। आपको बता दें कि इससे आप लोग ट्रैफिक जाम की समस्या को नहीं झेलेंगे और समय से अपने घर जा पाएंगे। इस फ्लाईओवर को बनाने का मुख्य लक्ष्य है जाम की समस्या से छुटकारा पाना।

ये फ्लाईओवर/ओवरब्रिज बनेंगे
उतरेठिया ओवरब्रिज
अम्बेडकर विवि ओवरब्रिज
नगराम रोड ओवरब्रिज
अनूपगंज ओवरब्रिज
मोहनलालगंज ओवरब्रिज
भरवारा ओवरब्रिज
दिलकुशा ओवरब्रिज
राजाजीपुरम क्लोवर लीफ
चंद्रिका देवी पुल