Latest Posts

यूपी के लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत,इन जिलों में अगले 5 दिन बारिश का मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। उमस भरी गर्मी पड़ने के कारण लोग में परेशान हो रहे हैं। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में मंगलवार के दिन से बारिश की संभावना है।

मंगलवार से चार-पांच दिन बदली और बरसात की संभावना जताई है। पारा में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट होगी। यह मानसून पूर्व की गतिविधियों का हिस्सा होगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि स्थानीय कारकों का सहयोग न मिलने से मानसून अभी सोनभद्र में रुका हुआ है।

- Advertisement -

मंगलवार से मानसून की बारिश शुरू होने वाली है। मौसम विभाग के मुताबिक शुरुआत भारी बारिश से हो सकती है। पहले दिन हल्की और मध्यम, दूसरे दिन तेज बारिश के आसार हैं।

लखनऊ रविवार को भी गर्मी और उमस से जूझता रहा। उमस इतनी थी पसीना रुकने का नाम नहीं ले रहा था। सुबह आर्द्रता 66 फीसदी थी। शाम को इसमें कमी आई। दिन में हवा भी ना के बराबर चल रही थी। इससे गर्मी और उमस अधिक महसूस हो रही थी। रविवार को अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रहा। रात में गर्मी थी। न्यूनतम पारा 30.1 डिग्री रहा।

पारे में ज्यादा फर्क नहीं
मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार से मौसम में बदलाव नजर आएगा। कहीं-कहीं बदली रहेगी। पारे में ज्यादा फर्क नहीं आएगा। पर मंगलवार को बदली,एक-दो चरणों में बरसात होगी। दिन के पारे में कमी होगी। 28 ले 30 जून तक बरसात की पूरी संभावना है। इन तीन दिन में पारा 31 से 35 डिग्री तक रहेगा।

Latest Posts

Don't Miss