उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को लेकर विशेष इंतजाम किया जा रहा है। अब महिलाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित महसूस करेंगे और सफर के दौरान भी उन्हें सुरक्षित महसूस होगा।
उत्तर प्रदेश में अब महिलाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी महिला पुलिस कॉन्स्टेबल संभालेंगे और वह लगातार फिल्ड में भ्रमण करती रहेंगी और देखती रहेंगी की किस महिला को अभी सहायता की आवश्यकता है।
बसों में भी सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगाए जाएंगे। महिलाओं के लिए पिंक टॉयलेट भी बनेंगे, जहां पर महिला कर्मचारी की ही तैनाती रहेगी।
थानों के महिला हेल्प डेस्क और प्रभावी बनाए जाएंगे। इसके साथ ही महिला पुलिस कर्मियों को पिंक स्कूटर और एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) भी मिलेगी। इसकी मदद से मनचलों पर निगाह रखी जाएगी।
महिला आवागमन क्षेत्रों को किया जाएगा चिन्हित-
सेफ सिटी योजना के तहत ऐसे जगहों को चिन्हित किया जाएगा जहां महिलाओं का ज्यादा आवागमन रहता है। आए दिन महिलाओं को लेकर हो रही घटनाओं को बढ़ते हुए देखते के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैसला लिया है कि अब महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम होगा।