उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आज सुबह से ही बारिश जैसा माहौल बना हुआ है और कई जिलों में हल्की फुल्की बारिश भी हो रही है। हल्की-फुल्की बारिश होने से तापमान में गिरावट हुआ है और मौसम विभाग का मानना है कि आज दोपहर से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी पानी आ सकती है।
यूपी के उन्नाव में तापमान में लगातार गिरावट देखने को मिल रहा है।मौसम विभाग की माने तो सुबह से ही आंधी पानी के आसार बन रहे हैं दिनभर आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।
आज सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और तापमान 30 डिग्री के आसपास बना हुआ है। आपको बता दें कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है।
अधिकतम तापमान 32 डिग्री जाने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर और शाम को आंधी के साथ बारिश आने की संभावना है। हवा की गति लगभग 25 किलोमीटर प्रति घंटे रह सकती है।
आगामी 29 जुलाई दिन शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27 डिग्री और अधिकतम 30 डिग्री रहने की संभावना बताई जाती है। दिन भर आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश होने की भी संभावना है। आंधी के साथ जोरदार बारिश हो सकती है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव कानपुर आगरा झांसी जैसे जिलों में मौसम विभाग में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग का कहना है कि इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है और साथ ही साथ तेज हवा चलने का भी मौसम विभाग ने अनुमान जताया है।