Latest Posts

यूपी में तेजी से बढ़ रहा है गंगा यमुना का जलस्तर,सरकार ने जारी किया यह खास आदेश

संगम नगरी प्रयागराज में गंगा जमुना का जल स्तर काफी तेजी से बढ़ रहा है जो कि वहां रहने वाले आम लोगों को काफी परेशान कर रहा है।

पहाड़ी भागों में हो रही बारिश की वजह से इसका असर अब प्रयागराज की दोनों नदियों में देखी जाने लगी है।

- Advertisement -

पिछले एक हफ्ते से लगातार गंगा, टोंस और बेलन नदियों का जलस्तर तेज रफ्तार से बढ़ रहा है। नदियों में तेजी से बढ़ रहे जलस्तर को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और आसपास के लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है।

इसके साथ घाटों को डूब जाने से तीर्थ पुरोहित अपने-अपने सामान को सुरक्षित स्थान पहुंचाने में जुटे हैं। कई बार ऐसा देखा जाता है कि पानी भर जाने से लोगों को काफी परेशानी होने लगती है।

निगरानी के लिए तैयार हुआ सरकारी अमला-

प्रयागराज में गंगा-यमुना दोनों नदियों में पिछले हफ्ते से जलस्तर में बढ़ोत्तरी को लेकर बाढ़ नियंत्रण विभाग और जिला प्रशासन की टीम अब निगरानी में लग गए।

हर वर्ष की भांति इस वर्ष बाढ़ की संभावना अधिक है जिसको लेकर तैयारी भी शुरू हो गई है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने को कहा गया है। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के त्रिवेणी संगम पर जलस्तर बढ़ने के बाद तीर्थ पुरोहित अपने तख़्त सामान समेटकर पीछे आने लगे हैं। इसके साथ ही दुकान लगाने वाले दुकानदार भी पीछे हटने लगे हैं। वैसे तो उत्तर प्रदेश में इस साल बारिश कम हुई है लेकिन पहाड़ी इलाकों में होने वाले बारिश के कारण पानी भरने लगा है।

Latest Posts

Don't Miss