उत्तर प्रदेश में बारिश होते ही एक बार फिर से डेंगू पैर पसारना शुरू कर दिया है। स्वास्थ विभाग के द्वारा सर्वे में इस आशंका को पुख्ता मान लिया गया है कि डेंगू उत्तर प्रदेश में फिर से पैर पसारने लगा है।
सर्वे में पता चला कि एडीज मच्छर (डेंगू फैलाने वाला) के अंडे 40 डिग्री से अधिक तापमान में भी नष्ट नहीं हुए हैं। आपको बता दें कि परिस्थितियां अनुकूल होने के बाद इस अंडो से मच्छर पैदा होने लगेंगे।
इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है। विभाग ने डेंगू रोधी अभियान को तेज करते हुए नगर निगमों, नगर पंचायतों एवं ग्राम पंचायतों को जमा कबाड़ को हटवाने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश में पिछले साल जनवरी से जून तक सिर्फ 140 डेंगू के मरीज मिले थे, लेकिन बारिश होते ही इन मरीजों की संख्या में बेतहाशा वृद्धि हुई थी।
बीते साल नवंबर तक डेंगू मरीजों की संख्या 27109 तक पहुंच गई थी। यही नहीं करीब 60 फीसदी मरीजों में डेंगू का डी 2 वैरिएंट मिला था। इस साल भी जनवरी से अब तक 127 मरीज मिल चुके हैं। आपको बता दें कि डेंगू मच्छर के काटने से खार होता है जिससे कितने बार इंसान की जान भी चली जाती है और इसके लिए सतर्कता काफी जरूरी है।
ये बरतें सावधानी
घर केआसपास और छत पर रखे कबाड़ को तत्काल हटाएं।
पानी को इकट्ठा न होने दें। गमले, कूलर का पानी बदलते रहें।
जहां पानी एकत्रित हो, उसमें मिट्टी का तेल या डीजल डाल दें। बुखार आने पर डॉक्टर की सलाह लें और जांच कराएं।