Latest Posts

यूपी वासियों को अभी नहीं मिलेगा ठंड से राहत, जानिए कब होगा मौसम साफ

शीतलहर तो पीछा छोड़ने का नाम ही नहीं ले रही। मंगलवार को ठंड के तेवर और ज्यादा बढ़ गए। बारिश के बाद मौसम साफ होने की बजाए और खराब हो गया। अभी जनवरी के आखिर तक शीत लहर झेलनी बढ़ेगी। तापमान भी तीन से पांच डिग्री गिरने की भविष्यवाणी मौसम विशेषज्ञों ने की है। 29 जनवरी तक शीतलहर का प्रकोप रहेगा। जिससे ठंड की मार से शरीर बेदम होने से जन जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

घना कोहरा छाया रहेगा। मंगलवार को न्यूनतम तापमान डिग्री और अधिकतम तापमान 14 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी दो दिन और ठंड की मार झेलनी पड़ेगी। लेकिन, बारिश की सम्भावना नहीं है। बीते 15 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मकर संक्रांति के बाद से मौसम में सुधार की उम्मीद थी। लेकिन, उल्टा हुआ। शीतलहर के चलते घर से निकलना मुश्किल हो गया है। सड़कों पर दिखने वाले लोगों के नाक, कान, हाथ, पैर और सिर पूरी तरह गर्म कपड़ों से ढके हुए हैं। इस कोरोना संक्रमण के दौरान में सर्दी, खांसी और बुखार से बचना ही बेहतर है।इस बार ठंड देर से पड़ने के कारण फरवरी में भी अच्छी ठंड रहेगी। सुबह शाम कोहरा छाया रहेगा।

- Advertisement -

दिन में जगह-जगह जले अलावः शहर में जगह-जगह अलाव जलते नजर आए। बाजार में इस ठंड के कारण खरीदार कम नजर आए। जिससे व्यापारी बाजार में अलाव जलाकर तापते दिखे। चौराहे, रोडवेज, सड़कों पर कई जगह अलाव जलाकर तापते हुए दिखाई दिए। महिलाएं भी जैकेट, कैप और दस्तानों में नजर आईं। इमली का कोयला, अंडा की बिक्री मंगलवार को ज्यादा हुई। दिनचर्या इस ठंड ने पटरी से उतार दी है। सुबह देर से उठने और शाम को लोग जल्दी रजाई में दुबक गए।

Latest Posts

Don't Miss