Latest Posts

यूपी से उत्तराखंड की कनेक्टिविटी होगी मजबूत,बनेगी फोरलेन सड़क,जाने क्या होगा रूट मैप

उत्तर प्रदेश से उत्तराखंड के बीच की दूरी कम होने वाली है और दोनों राज्यों की कनेक्टिविटी बढ़ने वाली है। फोरलेन हाईवे का निर्माण होने से विकास को रफ्तार मिलेगी।

₹2000 की लागत से बरेली सितारगंज हाईवे फोरलेन तैयार करने की तैयारी की जा रही है। सड़क 24 मीटर चौड़ी होगी। सड़क के लिए जिले के 17 गांवों में जमीन का अधिग्रहण करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

- Advertisement -

आपको बता दें कि वन विभाग के द्वारा पेड़ काटने पर आना पति मांगी गई है। अगले कुछ महीने में टेंडर जारी कराया जाएगा।

बरेली से सितारगंज तक का सफर अभी कम से कम दो घंटे का है लेकिन जब फोरलेन सड़क बनेगी तो यह सफर 45 से 60 मिनट का रह जाएगा क्योंकि बरेली से सितारगंज तक बीच में पड़ने वाले प्रत्येक कस्बे को बाईपास कर दिया जाएगा।

इसके बनने से वाहनों के कहीं भी शहर के अंदर आने में मजबूरी नहीं हो पाएगी। बरेली से चलेंगे तो रिठौरा, नवाबगंज, जहानाबाद, पीलीभीत और अमरिया जैसे कस्बे बाईपास से ही गुजर जाएंगे। जगह-जगह फ्लाई ओवर बनाए जाएंगे।

फोरलेन सड़क 69.5 किलोमीटर लंबी बनेगी। सड़क में मौजूदा टू लेन सड़क का 26 किलोमीटर हिस्सा शामिल किया जाएगा। यह हिस्सा फोरलेन का हो जाएगा। बाकी सड़क टू लेन ही रहेगी। दोनों सड़कों पर यातायात चलेगा लेकिन भरपूर रफ्तार फोरलेन में ही मिलेगी। आपको बता दें कि इस सड़क का निर्माण कार्य सारे 2023 तक पूरा हो जाएगा।

Latest Posts

Don't Miss