Latest Posts

राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए खुशखबरी: लखनऊ में बनेंगे चार नए फ्लाईओवर,खत्म होगी जाम की समस्या

राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए बहुत अच्छी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि राजधानी लखनऊ के लोगों को अब जाम की समस्या से छुटकारा मिलने वाला है क्योंकि राजधानी में 4 नए फ्लाईओवर का निर्माण कार्य बहुत ही जल्दी किया जाएगा।

लखनऊ के आईआईएम रोड से किसान पथ तक ग्रीन कॉरिडोर पर 4 नए फ्लाईओवर बनाए जाएंगे। आपको बता दें कि संरक्षित स्मारकों के कारण नए फ्लाईओवर बनाने की जरूरत पड़ रही है। इन फ्लाई ओवर की लंबाई 400 मीटर से लेकर 2 किलोमीटर तक होगी।

- Advertisement -

प्राधिकरण उपाध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक इनके निर्माण की मंजूरी मिल गई है। ग्रीन कॉरिडोर के करीब 22 किलोमीटर लंबे रोड के दायरे में सात संरक्षित स्मारक आ रहे हैं।

इस कारण अब गोमती नदी के एक किनारे पर एक तरफ की सड़क के साथ चार फ्लाईओवर भी बनाए जाएंगे। यह फ्लाईओवर नदी की दाएं लेन को जोड़ेगा। संरक्षित स्मारकों की वजह से डीपीआर बना रही कंपनी को काफी बदलाव करने पड़े हैं।

ये है पूरा प्लान
आपको बता दें कि, डालीगंज ब्रिज के डाउन स्ट्रीम में दाएं बंधे के 7.350 किमी से एलिवेटेड ब्रिज बनेगा। इसे बाएं बंधे के 7.7 किमी तक मिलाया जाएगा। इसके साथ ही साथ बाएं बंधे की तरफ 6.7 किलोमीटर से चार लेन का एलिवेटेड रोड बनेगा।

कुकरैल नाले से बाएं बंधे की ओर 12.40 मीटर से नया ब्रिज बनेगा, जो दाएं बंधे पर 12.5 किमी में गिरेगा। भैंसाकुंड से पहले चार लेन ब्रिज, जो दाएं बंधे पर बैराज किनारे से अंबेडकर पार्क होते पिपराघाट तक जाएगा। इस फ्लाईओवर के बनने से लोगों को जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा और वहीं से अपने घर जा पाएंगे।

Latest Posts

Don't Miss