कई बार ऐसा होता है कि महिला यात्रियों को भी ट्रेन में रिजर्वेशन नहीं मिलता है जिसके कारण उन्हें जनरल में जाकर धक्के खाने पड़ते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि रेलवे ने इसके लिए एक खास व्यवस्था किया है। अब महिला यात्रियों को भी ट्रेन में कंफर्म सीट मिलेगी। रेलवे ने खास नियम बना है जिसके अंतर्गत लंबी दूरी वाली ट्रेनों में महिला यात्रियों को कंफर्म सीट मिलेगा।
ये होगी व्यवस्था-
रेलवे अधिकारियों ने जानकारी दिया है कि नए नियम के अंतर्गत स्लीपर क्लास की पहुंच में 7 लोअर बर्थ महिला यात्रियों के लिए रिजर्व रहेगा। वहीं थर्ड एसी में महिलाओं के लिए 4 सीटें व एसी टू टियर में चार लोअर बर्थ सीनियर सिटीजन व महिलाओं के लिए आरक्षित की जाएंगी। इन सीटों में भी सबसे पहले बुजुर्ग महिलाओं को ज्यादा प्राथमिकता मिलेगा।
आपको बता दें कि रेलवे यात्रा के दौरान महिलाओं को और भी कई तरह की सुविधाएं देने वाला है। महिला सुरक्षा को लेकर रेलवे कई तरह की तैयारियां कर रहा है। उत्तर प्रदेश में भी महिला सुरक्षा को लेकर कई तरह की व्यवस्था किए गए है।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए रेलवे की ओर से मेरी सहेली योजना की शुरूआत की गई है। योजना के तहत महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जाएगा। मेरी सहेली योजना के तहत महिलाओं को ट्रेन में सुरक्षा का एहसास कराने के लिए कई कदम उठाए जाएंगे।
जरूरत पड़ने पर उनके साथ बदतमीजी करने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन भी लिया जाएगा। इस योजना के तहत महिला कोच में महिला पुलिस कर्मचारियों की तैनाती भी की जाएगी।