लखनऊ शहर में लगने वाली जाम की समस्या से बहुत ही जल्द निजात मिलने वाली है। आपको बता दें कि राजधानी में विधानसभा चुनाव के बाद फ्लाईओवर का जाल बिछाया जाएगा। तैयारियां पूरी कर ली गई है, जैसे ही चुनाव खत्म होगा यह कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
जनवरी 2022 के पहले सप्ताह में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी द्वारा कई फ्लाइओवर की सौगात दी गई थी।
आपको बता दें कि आने वाले समय में राजधानी लखनऊ को जाम की समस्या से तो छुटकारा मिलेगा ही साथ ही साथ यहां लोगों का आने जाने में भी आसानी होने लगेगी। जिन फ्लाइओवरों का काम शुरू होने जा रहा है, उनमें मड़ियांव से आइआइएम क्रासिंग, खुर्रमनगर से इंदिरा नगर सेक्टर 25 के फ्लाइओवर के कार्यों का शुभारंभ, मुंशी पुलिया से पालीटेक्निक तक एलीवेटेड फ्लाइओवर का काम है। आपको बता दें कि इसके साथ ही साथ अवध चौराहे के पास समता मूलक चौराहे पर फ्लाइओवर, गोसाईगंज से बनी के गीच स्टेट हाइवे 136 काे लेकर सांसद प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी के द्वारा एक बार फिर से इसके लिए प्रयास किया जाएगा।
दिवाकर त्रिपाठी के द्वारा यह जानकारी दिया गया कि मुंशी पुलिया से पॉलिटेक्निक से
पहले तक बनने वाले फ्लाइओवर की लंबाई करीब 1.868 किमी. है। इस फ्लाईओवर पर 1 पॉइंट 4 किलोमीटर तक 4 लेन बनाया जाएगा और लगभग इस काम को करने में लागत 170.60 करोड़ आएगी। आपको बता दें कि इस फ्लाईओवर के निर्माण के समय 35 -35 मीटर के 32 स्पेन रखे जाएंगे।
मडियांव से आइआइएम क्रासिंग के आगे तक फ्लाइओवर बनेगा, इसकी लंबाई 1.94 किमी. होगी और लागत 140 करोड़ रुपये करीब आएगी। उन्होंने कहा कि जैसे ही फ्लाईओवर का जाल लखनऊ शहर में बिछेगा लखनऊ शहर को जाम की समस्या से निजात मिल जाएगी। उन्होंने कहा विधानसभा चुनाव के बाद तुरंत या कार्य शुरू होगा।