लखनऊ के खुर्रम नगर फ्लाईओवर का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है और लक्ष्य है कि जल्द से जल्द इसका निर्माण पूरा कर लिया जाए। कल उत्तर प्रदेश चुनाव का परिणाम घोषित हो गया और चार राज्यों में बीजेपी ने बहुमत के साथ सरकार बना ली है। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की कमान एक बार फिर से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों में आ गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा जल्द ही उत्तर प्रदेश में अन्य विकास कार्यों को गति देने का आदेश दिया जाएगा।

खुर्रम नगर फ्लाईओवर का निर्माण लगभग 180 करोड रुपए की लागत से किया जाएगा।
इस फ्लाईओवर के निर्माण से सबसे अधिक लाभ विकास नगर कल्याणपुर के लगभग 500000 से अधिक जनता को मिलेगी। आपको बता दें कि खुर्रम नगर चौराहा पर अभी के समय यात्रियों को लगभग 15 से 20 मिनट तक जाम में फंसने के कारण समय बर्बाद हो जाता है। जैसे ही इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा यात्रियों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी।

पहले टेढ़ीपुलिया फ्लाईओवर पर यही स्थिति थी। आपको बता दें कि यहां पिछले साल एक फूल बनाया गया जिसके बाद जाम की समस्या काफी हद तक कम हो गए। लेकिन अब यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी खुर्रम नगर में लगने वाले जाम के कारण होती है।

आपको बता दें कि फ्लाईओवर बनने से विकास नगर, साकेत विहार, पंतनगर, श्याम नगर, कल्याणपुर, खुर्रमनगर, आदिलनगर, सुगामऊ, मलेशेमऊ, जरहरा, मानस ग्रीन सहित आसपास के कई इलाकों को फायदा मिलेगा। इन लोगों का रास्ता आसान होगा ही और साथ ही साथ इन सभी लोगों को आने जाने में अब जाम की समस्या नहीं होगी।