Latest Posts

लखनऊ समेत राज्य के कई जिलों के गिरे तापमान, जानिए अपने शहर का हाल

राजधानी लखनऊ समेत पूरा उत्‍तर प्रदेश कड़ाके की ठंड के प्रकोप में है। प्रदेश में बीते 24 घंटों में दस से ज्यादा जिलों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी के आसार होने से अगले दो-तीन ऐसी ही ठंड पड़ने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य में सबसे ठंडा जिला मुजफ्फरनगर रहा।

यहां न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं लखनऊ में न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लखनऊ में इस मौसम का यह अब तक का सबसे कम तापमान रहा। मौसम विभाग के अनुसार अभी दो दिन ऐसी स्थिति बनी रहेगी। तापमान में गिरावट होगी। मौसम विभाग का लखनऊ केंद्र राज्य के 32 सेंटरों से रिकार्ड इकट्ठा करता है। इनमें सभी जगह बीती रात न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहा। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी पड़ रही है।

- Advertisement -

कहां कितना नीचे चला गया पारा (डिग्री सेल्सियस में)

  • मुजफ्फरनगर 2.2
  • मेरठ 2.8
  • कानपुर 04
  • बरेली 04
  • नजीबाबाद 04
  • फुरसतगंज 04
  • फतेहगढ़ 4.3
  • कानपुर 4.4

Latest Posts

Don't Miss