कोरोनावायरस के बाद सभी चीजों की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और सबसे ज्यादा बढ़ोतरी हुई है घर बनाने वाले जमीनों के कीमत में। आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित गोरखपुर और कई जिलों में घर बनाने वाली जमीन की कीमत में भारी बढ़ोतरी होने वाली है। अब उत्तर प्रदेश में घर बनाना मुश्किल होने वाला है।

उत्तर प्रदेश में सिर्फ घर बनाने वाले चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं होगी बल्कि साथ ही साथ रजिस्ट्री कराने के शुल्क और कई चीजों में बढ़ोतरी होने वाली है। आपको बता दें कि यूपी में यह बढ़ोतरी 4 साल के बाद होने वाली है।

डीएम की सहमति मिलने के बाद आपत्ति मांगेगा रजिस्ट्री विभाग

आपको बता दें कि जिलाधिकारी के सहमति मिलने के बाद राजस्व विभाग से आपत्ति मांगा जाएगा। आपको बता दें कि लगभग 2 महीनों से रजिस्ट्री सर्किल पर सर्वे किया जा रहा है और अब उम्मीद है कि इस साल 40 से 50 खेती की बढ़ोतरी रजिस्ट्री फीस पर की जाए।

छह साल बाद जिले में बढ़ सकता है सर्किल रेट

गोरखपुर जिले में वर्ष 2016 से सर्किल रेट में वृद्धि नहीं हुई है। 2017 के बाद से लगातार कई विकास परियोजनाएं जिले में आयी हैं। उसके लिए जमीन की जरूरत थी। एआइजी स्टांप कमलेश शुक्ला ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सर्किल रेट रिवाइज करने के लिए सर्वे शुरू करा दिया है। जल्द ही तहसीलों से रिपोर्ट प्राप्त हो जाएगी। जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा।