राज्य परिवहन निगम वाराणसी से लखनऊ के बीच शटल ट्रेन की। तर्ज पर ‘राजधानी एक्सप्रेस बसें चलाएगा। ये नॉन स्टॉप बसें पांच घंटे में बनारस से लखनऊ की दूरी तय करेंगी। इनका किराया सामान्य बसों से दस फीसदी ज्यादा होगा। जौनपुर बईपास होकर सुल्तानपुर से पूर्वाचल एक्सप्रेस-वे होते हुए ये बसें सीथे लखनऊ पहुंचेंगी। इनके जनवरी में चलने की उम्मीद है।
कम समय में ज्यादा दूरी तय करने वाली पांच राजधानी एक्सप्रेस |बसों का प्रस्ताव परिवहन निगम के मुख्यालय ने स्वीकार कर लिया है। कैंट, चंदौली (कैंट होकर), जौनपुर, सोनभद्र और विंध्य नगर डिपो से एक-एक बस का संचालन होगा। इन बसों का रंग अलग होगा। लम्बी दूरी की बसें वाराणसी से लखनऊ की दूरी अभी सात से आठ घंटे में तय करती हैं। सुबह चार बजे के बाद लखनऊ के लिए बर चलती हैं।
राजधानी बसों में सिर्फ लखनऊ जाने वाले यात्री ही बैठेंगे। बीच स्टापेज-जौनपुर, बदलापुर, सुल्तानपुर, मुसाफिरखाना, जगदीशरु, हैदरगढ़ में इनका ठहराव नहीं होगा। रास्ते में पड़ने वाले ढाबों पर भी वे नहीं रूकेंगी।
कैंट और चंदौली से बसों का समय कैंट बस अड्े से सुबह छह बजे चलकर 11 बजे लखनऊ के |आलमबाग बस अड्डे पहुंचेगी। यह बस लखनऊ से शाम छह बजे चलकर रात 11 बजे कैंट बस अड्डा आएगी। चंदौली डिणो से शास सात बजे चलकर बस कैंट रात नौ बजे आएगी। 15f ऐप पर पढ़ रवाना होगी। भोर में तीन से चार बजे के बीच लखनऊ पहुंचेगी।
Note : तस्वीर काल्पनिक है ।