अनुष्का की लाइफ में मौजूदा समय में विराट कोहली हैं लेकिन उनसे पहले भी उनकी लाइफ एक नहीं दो नहीं बल्कि 7 अफेयर के किस्से सुनने में आए। जानिए कोहली से पहले किस-किस को डेट कर चुकी हैं अनुष्का।
जिस वक्त अनुष्का शर्मा ने फिल्मों में आने के लिए बंगलुरु से मॉडलिंग की शुरुआत की थी, तब उनकी मुलाकात रैंप मॉडल जोहेब यूसुफ से हुई थी। दोनों उस वक्त एक दूसरे के लिए काफी सीरियस थे।
लेकिन बाद में अनुष्का को यशराज बैनर तले फिल्म गई, जबकि जोहेब को बॉलीवुड में काम नहीं मिला। बुलंदी पर पहुंचने पर अनुष्का जोहेब को भूल गई और जोहेब वापस बंगलुरु लौट गए। दोनों का लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप और अनुष्का के स्टार स्टेटस के चलते यह रिश्ता लंबे समय तक नहीं टिक पाया और 2 साल में ही ब्रेकअप हो गया।
रणवीर सिंह के साथ तो अनुष्का के लव अफेयर के किस्से सभी को मालूम हैं। बैंड बाजा बारात से दोनों ने बॉलीवुड करिअर की शुरुआत की थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग हो गए। दिल धड़कने दो और लेडीज वर्सेज रिकी बहल में भी दोनों ने साथ काम किया था। इसके बाद रणवीर सिंह दीपिका को डेट करने लगे।
कोहली से पहले अनुष्का के फेवरेट क्रिकेटर सुरैश रैना हुआ करते थे। लंदन में दोनों की मुलाकात हुई थी। दोनों के बीच अमेजिंग केमिस्ट्री थी। हालांकि दोनों ने कभी इस बात को स्वीकार नहीं किया कि वो रिलेशनशिप में है। साल 2015 में सुरेश रैना की शादी हो गई और अब वो एक बच्ची के पिता हैं।
अनुष्का का नाम शाहिद कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। बदमाश कंपनी के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए थे। बताया जाता है कि इमरान खान की फिल्म ‘मेरे ब्रदर की दुल्हन’ की सक्सेस पार्टी में शाहिद और अनुष्का का किसिंग सीन भी कैमरे में कैप्चर हुआ था।
इतना ही नहीं अनुष्का शर्मा का नाम अर्जुन कपूर के साथ भी जुड़ चुका है। लेकिन पूछे जाने पर दोनों इस बात को कभी नहीं माने।
The post विराट कोहली से पहले इन एक्टर्स को डेट कर चुकी है अनुष्का शर्मा,एक के साथ तो रहती थी लिवइन मे first appeared on Bihar News Now.