मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा आज गुरुवार को पेंशनर और कर्मचारियों को एक बहुत ही बड़ी सौगात दी गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा कार्ड की मांग लंबे समय से की जा रही थी।
आयुष्मान भारत योजना में अन्त्योदय कार्ड धारकों को 5 लाख तक का चिकित्सा बीमा कवर दिया जा रहा है।
राज्य सरकार के कर्मचारियों को भी सरकारी और इम्पैनल्ड अस्पतालों में कैशलेस चिकित्सा के लिए स्टेटहेल्थ कार्ड देने का निर्णय किया गया है।
उत्तर प्रदेश भारत का पहला ऐसा राज्य है जिसने अपने कर्मचारियों को यह बड़ी सुविधा दी है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि राज्य कर्मचारियों को हम अपने परिवार का एक अंग मानते हैं।
कर्मचारियों को भी चाहिए कि वह जनता के हित के कार्य पूरे मनोयोग से करे। जो कर्मचारी कार्य में समस्या बढाते हैं रिटायर्मेंट के बाद वह खुद समस्या में रहते हैं। अच्छा कार्य करने वालों को लोग रिटायर्मेंट के बाद भी लंबे समय तक याद रखते हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों के हितों के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोनावायरस आने वाले समय में भी कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य किया गया और उनके हितों को ध्यान में रखा गया।
समय से वेतन -पेंशन दिया गया। हम सब मिलकर राज्य की व्यवस्था को बेहतर तरीके से आगे बढ़ाएंगे ताकि यूपी आने वाले समय में देश का नंबर एक का अर्थव्यवस्था का राज्य बने। अब जरूरी है कि कर्मचारी भी राज्य के लोगों की सेवा करें और उनके भलाई के लिए कार्य करें।